इंडियन वेल्स (अमेरिका), 12 मार्च (आईएएनएस)। रोमानिया की महिला टेनिस स्टार सिमोना हालेप सोमवार को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होने से बच गईं। हालांकि फ्रेंच ओपन विजेता येलेना ओस्टापेंको को हार का सामना करना पड़ा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोमानिया ने 19 साल की अमेरिकी खिलाड़ी कैरोलिन डोलवेहाइड को 1-6 7-6 (7-3) 6-2 से मात देते हुए चौथे दौर में प्रवेश किया।
हालेफ हालांकि वर्ल्ड नंबर 165 कैरोलिने से पहले सेट में आसानी से हार गई थीं, लेकिन बाकी के दो सेटों में उन्होंने वापसी करते हुए संघर्षपूर्ण जीत हासिल की।
वहीं ओस्टापेंको को क्रोएशिया की पेट्रा मार्टिक ने 6-3, 6-3 से मात दी। अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने पेट्रा क्विटोवा को 6-2, 6-4 से मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath