इंडियन वेल्स (अमेरिका), 14 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पुरुष खिलाड़ी युंकी भांबरी का बुधवार को इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है। टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भांबरी को अमेरिका के सैम क्वेरी ने तीसरे दौर में मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
वल्र्ड नंबर-21 सैम ने 110वीं विश्व वरीयता प्राप्त भांबरी को 7-6, 6-4, 6-4 से मात दी।
भांबरी ने टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-12 फ्रांस के लुकास पाउले को मात देकर सभी को हैरान कर दिया था। यह भांबरी का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। हालांकि वह अपने इस खेल का आगे जारी नहीं रख सके और सैम से कड़े मुकाबले में पहला सेट जीतने के बाद भी हार गए। सैम को जीतने के लिए दो घंटे 22 मिनट का समय लगा।
अगले दौर में सैम का सामना स्पेन के फेलेसियानो लोपेज से होगा जिन्होंने अमेरिका के ही जैक सोक को 7-6, 4-6, 6-4 से मात देते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath