छग : हथगोला फटने से 3 जवान घायल

दक्षिण बस्तर के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के जवान अरनपुर कैंप में सर्चिग के लिए निकल ही रहे थे कि उससे पहले यूबीजीएल का हथगोला फटने से तीन जवान घायल हो गए।

हादसा सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन में हुआ।

सुंदरराज ने कहा, “सभी जवान नक्सली इलाकों में तलाशी अभियान के लिए निकलने वाले थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में तीन जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “हादसे के बाद आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है। घायलों में आरक्षक सोनप्पा गंभीर रूप से घायल हैं। आरक्षक ज्ञान शेखर को छाती में चोट है और आरक्षक रामसिंह को पेट में चोट लगी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493