टेनिस : इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल

रोम, 19 मई (आईएएनएस)। विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने इटेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में नडाल ने जैक सॉक को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी।

इसके अलावा, सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने भी स्पेन को रॉबटरे बटिस्टा ऑगट को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अमेरिका के जॉन इसनेर ने तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका को 6-4, 6-4 से हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इसके अलाना जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी को 7-6 (7-4), 6-3 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493