लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविक ने एटीपी फाइनल्स की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ग्रुप मैच में अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इसनेर को मात दी।
लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 नोवाक जोकोविक ने एटीपी फाइनल्स की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने अपने पहले ग्रुप मैच में अमेरिका के खिलाड़ी जॉन इसनेर को मात दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सर्बिया के खिलाड़ी जोकोविक ने इसनेर को सीधे गेमों में 6-4, 6-3 से मात दी।
वर्ल्ड नम्बर-10 इसनेर इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, उनके पास अब भी ग्रुप स्तर पर खेलने के लिए मैच बाकी हैं। ऐसे में इस टूर्नामेंट में उनके आगे बढ़ने की उम्मीद अब भी बरकरार है।
इसनेर वर्तमान में 33 साल के हैं और ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं। स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल और अर्जेटीना के डेल पोट्रो द्वारा इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के कारण इसनेर को इसमें हिस्सा लेने का मौका मिला है।
dharmpath.com dharmpath