मंत्रिमंडल ने अनंत कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया। कुमार का एक दिन पहले बेंगलुरू में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

कैबिनेट ने उनकी याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

59 वर्षीय भाजपा सासंद कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने शंकरा कैंसर अस्पताल में सोमवार तड़के तीन बजे अपनी आखिरी सांस ली। 21 अक्टूबर को अमेरिका से लौटने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके तीन सप्ताह बाद उनका निधन हो गया। कुमार के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

इस बीच मंगलवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरू में कुमार के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद दिन में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। चामराजपेट शव दाह गृह में हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार से पहले उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ 21 बंदूकों की सलामी दी जाएगी।

कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मौजूद रहने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493