टेनिस : एटीपी फाइनल्स के पहले मैच में एंडरसन से हारे थिएम

लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पहली बार एटीपी फाइनल्स में हिस्सा ले रहे दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी केविन एंडरसन ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एंडरसन ने ग्रुप स्तर के पहले मैच में आस्ट्रिया के वर्ल्ड नम्बर-8 टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-6 एंडरसन ने इस मैच में थीम को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (12-10) से हराया। इस जीत के साथ एंडरसन ने इस साल अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में थीम से मिली हार का बदला भी पूरा किया।

मैच के बाद एक बयान में एंडरसन ने कहा, “यहां आना शानदार रहा है। मैं यहां आने के लिए काफी कड़ी मेहनत की है। काफी लंबे समय से मेरी इच्छा इस टूर्नामेंट में खेलने की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493