प्रीमियर लीग : सिटी ने 3-1 से जीती मैनचेस्टर डर्बी

लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 12वें दौर के मुकाबले में रविवार रात यहां चिर-प्रतिद्वंद्वी मैनचेस्टर युनाइटेड को 3-1 से मात दी।

एतिहाद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिली जीत के बाद सिटी 32 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है जबकि युनाइटेड 20 अंकों के साथ आठवें पायदान पर है।

मैच की शुरुआत सिटी के लिए दमदार रही। मेजबान टीम ने पहले मिनट से ही युनाइटेड को परेशानी डाला।

स्पेनिश मिडफील्डर डेविड सिल्वा ने बेहतरीन खेल दिखाया और 12वें मिनट में गोल दागकर सिटी को 1-0 की बढ़त दिला दी।

एक गोल के बाद युनाइटेड ने भी अटैक करने की कोशिश की लेकिन उन्हें मिडफील्ड में पॉल पोग्बा की कमी खली।

दूसरे हाफ की शुरुआत भी मेजबान टीम के लिए शानदार रही। 48वें मिनट में स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ने मेजबान टीम के लिए दूसरा गोल किया।

इसके 10 मिनट बाद, युनाइटेड को पेनाल्टी मिली। फॉर्म में चल रहे फारवर्ड खिलाड़ी एंथोनी मार्शिएल ने गेंद को गोल में डालने में कोई गलती नहीं की।

गोल के अंतर को कम करने के बाद मेहमान टीम ने मैच वापसी करने के प्रयास किए लेकिन टीम सफल नहीं हो पाई।

मैच के 86वें मिनट में सिटी ने अटैक किया और जर्मन मिडफील्डर इल्के गुंडोवान ने 18 गज के बॉक्स के अंदर से गोल करके अपनी टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493