टेनिस : एटीपी फाइनल्स में ज्वेरेव की विजयी शुरुआत

लंदन, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने साल के अंतिम टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की अच्छी शुरुआत की है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले ग्रुप मैच में ज्वेरेव ने क्रोएशिया के मारिन सिलिक को मात दी।

लंदन के ओ-2 एरीना में खेले गए मैच में ज्वेरेव ने सिलिक को 7-6 (7-5), 7-6 (7-1) से हराया।

ज्वेरेव ने कहा, “सिलिक के खिलाफ पहला सेट बेहद अहम था, क्योंकि आप पिछड़ना नहीं चाहते हैं। सिलिक बेहद मजबूत और आक्रामक खिलाड़ी हैं। जब वह आत्मविश्वास से भरे रहते हैं, तो उनके खिलाफ खेलना बहुत मुश्किल होता है।”

जर्मनी के खिलाड़ी ने कहा कि वह पहले मैच में अपने प्रदर्शन से खुश हैं और यहां से आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493