दिसंबर 2019 में रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। अब यह दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज की तारीख को आगे खिसका दिया गया है। अब यह दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।

पहले यह 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली थी।

इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को एक पोस्टर रिलीज किया जिसमें लिखा था, “‘ब्रह्मास्त्र’ अब 2019 में क्रिसमस पर रिलीज हो रही है।”

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “पहला भाग। ‘ब्रह्मास्त्र’, क्रिसमस 2019, धर्मा मूवीज। अयान मुखर्जी द्वारा लिखित व निर्देशित।”

फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे कलाकार हैं।

इस फिल्म में अमिताभ पहली बार आलिया और रणबीर के साथ नजर आएंगे। फिल्म का एक हिस्सा इजरायल के तेल अवीव में फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493