टेनिस : कोर्ट पर वापसी करते हुए जोकोविक मोंटे कार्लो मास्टर्स के तीसरे दौर में

पेरिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने चोट से उबरकर कोर्ट में वापसी करते हुए मोंटे कार्लो मास्टर्स के दूसरे दौर में जीत हासिल की है।

कोहनी की चोट से उबर कर लौटे जोकोविक ने मोंटे कार्लोस मास्टर्स टूर्नामेंट में खेले गए अपने पहले मैच में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6-3, 3-6, 7-5 से मात दी और तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

इसके अलावा, टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में हुए अन्य मैचों में फ्रांस के ही जो विल्फ्रेड सोंगा ने हमवतन एड्रियन मनारियो को 6-7 (3-7), 6-2, 6-3 से मात दी।

कोहनी की चोट से वापसी कर रहे शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे का सामना बुधवार को जाइल्स मुलर से होगा, वहीं ब्रिटेन के केली एडमंड की भिड़ंत स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493