टेनिस : क्वींस क्लब के क्वार्टर फाइनल में जोकोविक

लंदन, 22 जून (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वींस क्लब चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

जोकोविक ने अंतिम-16 दौर में खेले गए पुरुष एकल वर्ग मैच में वर्ल्ड नम्बर-5 ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी।

अपने करियर में 12 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविक ने दिमित्रोव को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल किया।

इस मैच में मिली जीत के बाद जोकोविक ने कहा, “मैं अब भी अपनी फॉर्म तलाश रहा हूं। यह एक अच्छी परीक्षा है। मैं विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा हूं।”

इस टूर्नामेंट में जोकोविक ने वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश किया था। ऐसे में गुरुवार रात खेले गए मैच में मिली जीत जनवरी 2017 के बाद से उनकी सबसे बड़ी जीत है, क्योंकि उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष-5 में शामिल खिलाड़ी को मात दी है।

जोकोविक का सामना क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के एडरियान मन्नारिनो से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493