टेनिस : क्वींस क्लब में पेस-नेस्टर की विजयी शुरुआत

लंदन, 17 जून (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की जोड़ी ने बुधवार को क्वींस क्लब टेनिस टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत करते हुए पुरुष युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पेस और नेस्टर ने पहले दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रोइकी और स्पेन के रोबटरे बॉतिस्ता एगुट की जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट में 7-6 (3), 3-6, 10-7 से हराया।

पेस और नेस्टर ने आक्रामक शुरुआत की लेकिन हर कदम पर उन्हें प्रतिद्वंद्वी जोड़ी से कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

पहले सेट का फैसला टाइ ब्रेक में हुआ जिसे पेस और नेस्टर ने अपने नाम किया। इसके बाद हालांकि ट्रोइकी और एगुट ने दूसरे सेट में जबर्रदस्त वापसी की 6-3 से इसे जीत मैच को दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा दिया।

तीसरे सेट में दोनों जोड़ियों में एक बार फिर कड़ा संघर्ष देखने को मिला और टाइ-ब्रेकर में पेस और नेस्टर ने अपने अनुभव का फायादा उठाते हुए इसे 10-7 से जीत मैच भी अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493