टेनिस : गुलबर्गा ओपन में प्रेरणा से हारीं करमन

गुलबर्गा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय प्रेरणा भांबरी ने बुधवार को गुलबर्गा ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में युवा प्रतिभा करमन कौर थांडी को मात दे दी।

प्रेरणा को हालांकि करमन के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ी और अपने प्रदर्शन को ऊपर उठाना पड़ा।

राष्ट्रीय चैम्पियनशिप-2014 के फाइनल में प्रेरणा के हाथों हारने वाली करमन ने पहले सेट में कई गैरवाजिब गलतियां की और प्रेरणा आसानी से पहला सेट जीत गईं।

दूसरे सेट में लेकिन करमन ने प्रेरणा को कठिन चुनौती दी और दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच सर्वोच्चता की जंग बेहद तीखी रही।

अंतत: दूसरा सेट टाईब्रेकर तक खिंच गया, हालांकि टाईब्रेकर में भी उनके बीच कड़ी टक्कर हुई लेकिन जीत अंतत: अनुभव की हुई। लगातार तीन बार से राष्ट्रीय चैम्पियन प्रेरणा ने आखिरकार 6-5 से टाईब्रेकर जीत लिया।

मैच के बाद प्रेरणा ने कहा, “मुझे उसके खेलने की शैली पता थी और मुझे पता था कि अपने खेल का स्तर उठाना होगा। वह तेज शॉट खेलती है और आक्रामक रहती है। मुझे उसके हिसाब से अपने खेल को बदलना था और मैं इसमें कामयाब रही। लेकिन यह एक चुनौतीपूर्ण मुकाबला था। वह अच्छी खिलाड़ी है।”

बुधवार को ही एक अन्य मुकाबले में तीसरी वरीय द्रुति ताताचार हालांकि थाईलैंड की तामाचान मोमकूनथोद के खिलाफ 2-6, 4-6 से हार गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493