टेनिस : चीन ओपन के अगले दौर में पहुंचे एडमंड

बीजिंग, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल कर सोमवार को चीन ओपन के अगले दौर में प्रवेश किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एडमंड ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में जर्मनी के खिलाड़ी पीटर गॉजोविक को मात दी।

एडमंड ने 91 मिनट तक चले इस मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-70 पीटर को 3-6, 6-1, 6-2 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा।

अगले दौर में एडमंड का सामना इटली के क्वालीफायर खिलाड़ी माटेओ बर्टेनी या अर्जेटीना के लियोनाडरे मायेर में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493