टेनिस : चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल, जोकोविक

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे नडाल ने जहां कनाडा के वासेक पोस्पिसिल को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं जोकोविक ने चीन के झांग जे को मात दी।

नडाल ने पोस्पिसिल को 7-6(3), 6-4 से हराया, जबकि करियर में पहली बार किसी चीनी खिलाड़ी का सामना कर रहे जोकोविक को जीत हासिल करने में जरा भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

जोकोकि ने झांग जे को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से मात दी।

मैच के बाद झांग ने कहा, “मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका, जबकि जोकोविक ने अपना सर्वोच्च स्तर का खेल दिखाया। मुझमें और जोकोविक जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के बीच अभी काफी फासला है।”

जोकोविक अपने भाई जोर्डजी जोकोविक के साथ गुरुवार को पुरुष युगल वर्ग में हिस्सा लेंगे, जहां उनका सामना पोस्पिसिल और अमेरिका के जैक सोक की जोड़ी के खिलाफ होगा।

बुधवार को पूर्व चैम्पियन टॉमस बर्डिख के रूप में एकमात्र उलटफेर देखने को मिला।

बर्डिख को उरुग्वे के पाब्लो क्यूवास ने 6-4, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

स्पेन के डेविड फेरर को हालांकि जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। फेरर ने चेक गणराज्य के लुकास रोसोल को 7-6(5), 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493