बिहार : 3 नक्सली गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

आरा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है तथा बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए।

भोजपुर के पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को भोजपुर और रोहतास जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से छेदी पासवान नाम के एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने गुरुवार को नुरपुर गांव में छापेमारी कर दो नक्सलियों को गिफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान सोनधारी यादव और रामबाबू चौधरी के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की निशानादेही पर सोन नदी के किनारे जमीन के अंदर छिपा कर रखे गये पांच सिलेंडर बम, दो केन बम, एक पिस्तौल, छह डेटोनेटर तथा बड़ी मात्रा में बिजली के तार समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।

झा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर जिले के विभिन्न नक्सली कांडों में शामिल होने का आरोप हैं। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493