टेनिस : चीन ओपन से हटीं हालेप

हालेप ने क्वालीफाइंग के जरिए प्रवेश करने वाली स्पेन की लारा आरुआबारेना के खिलाफ रविवार को हुए पहले दौर के मैच के दौरान टखना चोटिल होने के कारण मैच के बीच से हटने का फैसला किया।

हालेप ने जब हटने का फैसला किया उस समय वह 4-5 से पीछे चल रही थीं।

मैच के बाद हालेप ने कहा, “मेरा टखना दर्द कर रहा था और परेशानी धीरे-धीरे बढ़ती ही गई। मैंने सोचा कि यह ठीक हो जाएगा और मैं खेल सकूंगी, लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि मैं इसे और नहीं बढ़ाना चाहती थी।”

दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त हालेप ने सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स तक पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा, “मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं खेल सकूंगी। इस वर्ष यही मेरा लक्ष्य है। मुझे सिर्फ थोड़े उपचार और आराम की जरूरत है।”

अरुआबारेना अब दूसरे दौर में बेथानी माटेक सैंड्स का सामना करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493