टेनिस : चोटिल हो मेड्रिड ओपन से बाहर हुए सोंगा

मेड्रिड, 10 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो विलफ्रेड सोंगा बुधवार को कंधे में दर्द की समस्या के कारण मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

सोंगा के बाहर होने के कारण स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर सीधे अंतिम-16 में पहुंच गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फेरर का सामना अब अगले दौर में अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन और जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी की निशिकोरी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

साल 2013 में सोंगा इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह उन्हें प्रशिक्षण के दौरान कंधे में दर्द की समस्या हुई और इसके बाद आंद्रे कुजनेत्सोव के साथ हुए मैच के अंत में फिर उन्हें कंधे में दर्द की समस्या शुरू हो गई।

सोंगा ने कहा कि वह किसी भी प्रकार का खतरा मोल नहीं लेना चाहते, क्योंकि आगामी सप्ताहों में एक और टेनिस टूर्नामेंट होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493