टेनिस : जोकोविक ने जीती चीन ओपन खिताब

बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक ने रविवार को फाइनल मुकाबले में तीसरे वरीय स्टार स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल को हराकर चीन ओपन खिताब जीत लिया।

जोकोविक ने फाइनल मुकाबले में नडाल को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया।

जोकोविक ने इस जीत के साथ नडाल के खिलाफ अपनी जीत-हार के आंकड़े में सुधार करते हुए 22-23 कर लिया।

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे नडाल ने संघर्ष करने की पूरी कोशिश की, लेकिन जोकोविक के आगे उनका संघर्ष एक घंटा 30 मिनट तक ही टिक सका।

जोकोविक ने जहां सात एस और 23 विनर लगाए। जोकोविक मिले पांच मौकों में से चार बार नडाल की सर्विस ब्रेक करने में सफल रहे। वहीं नडाल एक भी एस नहीं लगा सके और एक बार भी जोकोविक की सर्विस ब्रेक नहीं कर सके।

जोकोविक के करियर का छठा चीन ओपन खिताब है और उनकी लगातार जीत का सिलसिला 29 मैचों तक पहुंच गया।

यहां से दोनों खिलाड़ी एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स 1000 के लिए सीधे शंघाई रवाना होंगे और जोकोविक ने बारक्लेज एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भी अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं नडाल को अभी एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493