टेनिस : डब्ल्यूटीए फाइनल्स में केर्बर ने हालेप को हराया

सिंगापुर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जर्मनी की स्टार टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर ने मंगलवार को वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के दूसरे दौर के मुकाबले में रोमानिया की सिमोना हालेप को हरा दिया।

केर्बर ने हालेप को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात दी।

केर्बर को चौथी विश्व वरीयता प्राप्त हालेप पर जीत हासिल करने में एक घंटा 22 मिनट का समय लगा।

केर्बर और हालेप दोनों ने पहले दौर के अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में प्रेवश किया था। केर्बर ने पहले मैच में स्लोवाकिया की डोमीनिका सिबुल्कोवा को हराया था, जबकि हालेप ने पहले मैच में अमेरिका की मैडिसन कीज को मात दी थी।

मैच के बाद केर्बर ने कहा, “मैं यहा बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। यहां सेंटर कोर्ट पर वापसी और अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का मैं भरपूर लुत्फ उठा रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493