सिंगापुर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी गारबाइन मुरुगुजा को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के ग्रुप मैच में पोलैंड की एग्निएज्का रादवांस्का से हार का सामना करना पड़ा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बुधवार को हुए व्हाइट ग्रुप के इस मुकाबले में रादवांस्का ने मुगुरुजा को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे और 36 मिनट तक चला।
टूर्नामेंट के इसी ग्रुप में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 3-6, 6-2, 7-6(6) से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
मुगुरुजा का अगला मुकाबला कुजनेत्सोवा से होगा, वहीं प्लिस्कोवा की भिड़ंत रादवांस्का से होगी।
dharmpath.com dharmpath