टेनिस : डेविस कप के पहले चीन से दोनों मैच हारा भारत

तिआंजिन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने डेविस कप के एशिया/ओसनिया ग्रुप में भारत के खिलाफ खेले जा रहे मैच के पहले दिन शुक्रवार को 2-0 की बढ़त ले ली है।

पहले दिन एकल वर्ग में दो मैच खेले गए और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

दिन के पहले मुकाबले में भारत के रामकुमार रामनाथन का सामना तिआंजिन टेनिस सेंटर पर यिबिंग वू से था। वू ने भारतीय खिलाड़ी को 7-6(4), 6-4 से मात दी। यह मैच एक घंटे 40 मिनट तक चला।

दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के सुमित नागल कोर्ट पर चीन के जी झांक के सामने उतरे। झांग को यह मुकाबला जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई और उन्होंने एक घंटे 17 मिनट तक चले मैच में सुमित को 6-4, 6-1 से मात दी।

मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को युगल वर्ग में चीन की माओ जिन गोंग और डी वू की जोड़ी भारत की रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस की जोड़ी के सामने उतरेगी। वहीं रामकुमार, झांक के सामने और फिर सुमित यिबिंग के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493