मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्मकार मिलाप झवेरी की नई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होगी।
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और मनोज वाजपेयी अभिनीत फिल्मकार मिलाप झवेरी की नई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ 15 अगस्त को रिलीज होगी।
झवेरी ने ट्वीट किया, “भारतीय होने के नाते मैं गौरवांवित हूं कि बतौर निर्देशक मेरी अगली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ स्वतंत्रता दिवस के मौक पर रिलीज होगी।”
उन्होंने फिल्म के मुख्य कलाकारों से सजी एक तस्वीर भी साझा की, इसमें मनोज, जॉन पर बंदूक ताने नजर आ रहे हैं जबकि जॉन के चेहरे पर निडरता का भाव दिख रहा है।
फिल्म मारधाड़ से भरपूर और जबरदस्त संवादों वाली होगी।
यह फिल्म टी-सीरीज के भूषण कुमार और एम्मे एंटरटेंमेंट के निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित है।
dharmpath.com dharmpath