बिहार : अपराधिक गिरोह के वर्चस्व की लड़ाई में 2 की हत्या

छपरा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो युवकों का शव गंगा नदी के किनारे से बरामद किया गया है। मृतकों में एक की पहचान कई संगीन मामलों के आरोपी सावन महतो के रूप में की गई है।

पुलिस इस हत्या के पीछे अपराधी गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई बता रही है।

नयागांव के थाना प्रभारी सरोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद डुमरी गांव के पास गंगा नदी के पास से दो युवकों का शव बरामद किया गया। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि बरामद शवों में से एक की पहचान रामगढ़ा गांव निवासी सावन महतो के रूप में की गई है, जिस पर जिले के विभिन्न थानों में करीब 25 संगीन मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन आशंका है कि किसी अपराधिक गिरोह के सदस्यों ने ही वर्चस्व को लेकर इन दोनों की हत्या कर शव को गंगा के किनारे फेंक दिया है।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493