स्टटगार्ट , 13 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के पुरुष टेनिस खिलाड़ी डोमिनिक थीम ने सोमवार को फिलिप कोलश्राइर को 6-7, 6-4, 6-4 से हराकर स्टटगार्ट ओपन का खिताब अपने नाम किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तीसरी वरीय थीम ने दो घंटे 11 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। रविवार को बारिश के कारण अधूरा रहा मुकाबला सोमवार को पूरा किया गया। बारिश के कारण जब मैच रोका गया था तब कोलश्राइर 3-2 से आगे थे।
जर्मनी के खिलाड़ी ने पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद थीम ने वापसी करते हुए अगले दो सेट जीत खिताब पर कब्जा जमाया।
यह थीम के करियर का सातवां खिताब है।
dharmpath.com dharmpath