टेनिस : थीम को हराकर कोलश्राइबर ने जीता बीएमडब्ल्यू ओपन

म्यूनिख, 2 मई (आईएएनएस)। फिलिप कोलश्राइबर ने डोमिनिक थीम को हराकर बीएमडब्ल्यू ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब तीसरी बार जीत लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 32 साल के कोलश्राइबर ने रविवार को हुए खिताबी मुकाबले में थीम को 7-6, 4-6, 7-6 से हराया।

यह मैच दो घंटे 30 मिनट चला। कोलश्राइबर ने इससे पहले 2007 और 2012 में यह खिताब अपने नाम किया था।

मैच के बाद कोलश्राइबर ने कहा, “यह शानदार टूर्नामेंट रहा। थीम के साथ मेरी जोरदार टक्कर हुई। मुझे यकीन है कि वह एक दिन यह टूर्नामेंट जरूर जीतेंगे।”

22 साल के थीम ने कहा, “मैं फिलिप को इस जीत पर बधाई देना चाहता हूं। यह फाइनल शानदार रहा और मेरे लिए यह टूर्नामेंट यादगार रहा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493