कोलकाता, 2 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक घर में रखे देसी बम में विस्फोट हो गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि हादसा रविवार रात जिले के बैश्नबनगर इलाके में हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक घर में हुए एक विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। प्रारंभिक रिपोर्टो के अनुसार, घर में देसी बम रखे हुए थे, जिनमें विस्फोट हो गया।”
घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath