टेनिस : दुबई मीट के फाइनल में पहुंचे बोपन्ना-मैटकोव्स्की

दुबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष युगल टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने पोलैंड के अपने जोड़ीदार मार्सिन मैटकोव्स्की के साथ दुबई चैम्पियनशिप में पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

बोपन्ना-मैटकोव्स्की की जोड़ी ने शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत के ही दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके स्पेनिश जोड़ीदार गार्सिया लोपेज को 6-3, 3-6, 10-6 से मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दोनों जोड़ियों ने पहले दो सेट में शानदार खेल दिखाया।

बोपन्ना-मैटकोव्स्की को जोड़ी ने पहले सेट में 6-3 से आसान जीत दर्ज की। लेकिन पेस-लोपेज ने अगले सेट में वापसी की और मुकाबला तीसरे सेट में ले गए।

बोपन्ना और मैटकोव्स्की को जोड़ी ने टाईब्रेकर तक खिंचे तीसरे सेट में 10-6 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

फाइनल में उनका सामना फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन और आस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स की जोड़ी के साथ नीदरलैंड्स के ज्यां जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493