नाइस (फ्रांस), 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय युवा टेनिस खिलाड़ी पुरव राजा और फ्रांस के फैब्रीस मार्टिन की जोड़ी सोमवार को 439,405 यूरो इनामी राशि वाले नाइस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में पहले ही दौर से बाहर हो गई।
जर्मनी के मार्टिन एम्मरिक और स्विडेन के एंद्रीयाज सिल्जेस्ट्रॉम की जोड़ी ने नाइस लॉन टेनिस क्लब में हुए पहले दौर के मैच में भारतीय-फ्रांसिसी जोड़ी को 7-6(4), 6-7(7), 10-6 से हराया।
पुरव-मार्टिन की जोड़ी ने हालांकि मैच गंवाने से पहले जर्मन-स्विडिश जोड़ी को दो घंटे 10 मिनट तक पसीना बहाने के लिए मजबूर किया।
पहला सेट गंवाने के बाद पुरव-मार्टिन ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए मैच स्कोर बराबरी पर ला दिया। हालांकि जर्मन-स्विडिश जोड़ी ने तीसरा सेट अपने नाम कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
dharmpath.com dharmpath