उप्र : मोदीनगर लूटकांड के 6 आरोपी गिरफ्तार

सिहानी गेट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोदीनगर लूटकांड के आरोपी उसी इलाके में फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर छह आरोपियों- उत्कर्ष, शिखर, बिन्नू निशांत, अमित कंसल, अनुज शर्मा व अकरम को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम, जेवरात, 2 तमंचे, 4 चाकू व लूट में प्रयुक्त मारुति वैन भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि इन्होंने 3 अप्रैल को कविनगर, 5 अप्रैल को शास्त्रीनगर व 9 अप्रैल को हापुड़ रोड के ओवरब्रिज पर भी लूट को घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493