टेनिस : पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में राओनिच, फेडरर से होगा मुकाबला

पेरिस, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के टेनिस खिलाड़ी मिलास राओनिच ने मंगलवार को यहां जारी पेरिस मास्टर्स के दूसरे दौर में जगह बनाई।

दूसरे दौर में राओनिच का मुकाबला स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ होगा।

राओनिच ने पहले दौर के बेहद कड़े मुकाबले में फ्रांस के जो-विलफ्रेड सोंगा को 6-7 (4-7), 7-6 (7-5), 7-6 (7-5) से शिकस्त दी।

दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले गेम से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली और तीनों सेट टाई-ब्रेकर तक गए। फ्रेंच खिलाड़ी पहले टाई-ब्रेकर को 7-4 से जीतने में कामयाब रहे लेकिन अगले दो सेट के टाई-ब्रेकर वह संयम से नहीं खेल पाए।

राओनिच ने दूसरे और तीसरे सेट के टाई-ब्रेकर में 7-5, 7-5 से जीत दर्ज की। कनाडा के खिलाड़ी ने पहली सर्विस पर 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493