टेनिस : पेस ने जीता लियोन चैलेंजर का खिताब

लियोन (मैक्सिको), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने कनाडा के जोड़ीदार आदिल शम्सदीन के साथ मिलकर रविवार को लियोन चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब अपने नाम कर लिया।

पेस-आदिल की जोड़ी ने स्विट्जरलैंड के लुका मारगारोली और ब्राजील के कारो जामपिएरी की जोड़ी को फाइनल में सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी।

पेस के करियर का यह 20वां एटीपी चैलेंजर खिताब है। साथ ही यह उनका इस सत्र का पहला एटीपी खिताब है। इससे पहले वह दुबई चैम्पियनशिप और डेलरे बीच ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493