कोलकाता, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। रामकुमार रामनाथन शनिवार को प्रेमजीत लाल इंविटेशनल टेनिस टूर्नामेंट में अपने डेविस कप के साथी श्रीराम बालाजी से खिताबी भिड़ंत करेंगे।
रामनाथन ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में तमिलनाडु के प्रशांथ विजय सुंदर को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से मात दी।
दूसरे सेमीफाइनल में श्रीराम बालाजी ने साकेत मेयनेनी को कड़े मुकाबले में मात दी। फाइनल में सानिया मिर्जा और विजय अमृतराज जैसे खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
dharmpath.com dharmpath