टेनिस : प्रेरणा, ऐती गुलबर्गा ओपन के सेमीफाइनल में

गुलबर्गा, 26 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय चैम्पियन प्रेरणा भांबरी ने गुरुवार को संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करते हुए आईटीएफ गुलबर्गा ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

शीर्ष वरीय प्रेरणा ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छठी वरीय निधि चिलुमुला को 6-4, 7-5 से हराया।

चौथी वरीय प्रार्थना थोंबारे को हालांकि उलटफेर का शिकार होना पड़ा। थोंबारे को ऐती मेहता ने सीधे सेटों में बिना किसी परेशानी के 6-1, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।

प्रार्थना अपने प्रदर्शन से खासी नाखुश नजर आईं। उन्होंने मैच के बाद कहा, “सबकुछ गलत हुआ। अगर मेरा एक शॉट भी ठीक रहता तो मुझे ठीक लगता। मैं एक शॉट कायदे से नहीं लगा सकी और मेरे लिए यह बेहद बुरा दिन रहा। मेरी सर्विस और रिटर्न भी काफी खराब रही।”

सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली अन्य खिलाड़ियों में थाईलैंड की तामाचान मोमकूनथोड ने क्वालीफाइंग के जरिए प्रवेश करने वाली आस्था दारगुडे को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-0 से मात दी, वहीं दूसरी वरीय नताशा पाल्हा ने भी बिना किसी परेशानी के गैर वरीय हमवतन खिलाड़ी साई संहिता चामार्थी को 6-1, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में अब शुक्रवार को शीर्ष वरीय प्रेरणा का मुकाबला मोमकूनथोड से और नताशा का ऐती से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493