टेनिस : फेडरर-नडाल शंघाई मास्टर्स के अगले दौर में

शंघाई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेनिस जगत के दो दिग्गज खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और रोजर फेडरर ने शंघाई मास्टर्स की शुरुआत जीत के साथ की है।

शंघाई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेनिस जगत के दो दिग्गज खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और रोजर फेडरर ने शंघाई मास्टर्स की शुरुआत जीत के साथ की है।

विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने बुधवार को जारेड डोनाल्डसन और फेडरर ने डिएगो श्चवाट्जमैन को मात देते हुए अंतिम-16 में जगह बना ली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नडाल ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिका के डोनाल्डसन को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से मात दी।

नडाल ने मैच के बाद कहा, “यह मैच काफी जल्दी खत्म हो गया। डोनाल्डसन ने शुरुआत में अच्छा खेला, अच्छी सर्विस की और बेसलाइन से गेंद को अच्छे से मारा।”

शंघाई में अपने पहले खिताब की दौड़ में लगे नडाल अगले दौर में इटली के फाबियो फोगनिनि से भिडेंगे।

फेडरर ने अपने विपक्षी को 7-6 (7-4), 6-4 से मात दी। वह अगले दौर में यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोलगोपोलोव से भिडेंगे जिन्होंने स्पेन के फेलेसियानो लोपेज को 7-6(4), 1-6, 6-4 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493