मप्र के 13 जिलों की 110 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित

भोपाल, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 13 जिलों की 110 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। आगामी 17 अक्टूबर को सरकार फिर से सूखा प्रभावित तहसीलों की समीक्षा करेगी।

प्रमुख सचिव राजस्व अरुण पाण्डेय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि, 13 जिलों की 110 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है।

इन इलाकों में जिला अशोकनगर की सात, भिण्ड की आठ, छतरपुर की 11, दमोह की सात, ग्वालियर की पांच, इंदौर की पांच, पन्ना की नौ, सागर की 11, सतना की 10, शिवपुरी की नौ, सीधी की सात, टीकमगढ़ की 10 और विदिशा की 11 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले की अशोकनगर, चंदेरी, ईसागढ़, शाढोरा, मुंगावली, पिपरई, नई सराय। भिण्ड जिले की भिण्ड, गोहद, लहार, मेहगाँव, रोन, मिहोना, अटेर, गोरमी। छतरपुर जिले की छतरपुर, नौगांव, राजनगर, लौड़ी, गौरिहार, बड़ा मलहरा, विजावर, बकस्वाहा, चंदला, घुवारा, महाराजपुर। दमोह जिले की दमोह, बटियागढ़, हटा, जवेरा, पथरिया, तेन्दुखेड़ा, पटेरा। ग्वालियर जिले की ग्वालियर, डबरा, भितरवार, चीनोर, घाटीगाँव। इंदौर जिले की इंदौर, महू, देपालपुर, सांवेर, हातोद तथा पन्ना जिले की पन्ना, अजयगढ़, गुनौर, पवई, शाहनगर, रैपुरा, अमानगंज, देवेन्द्र नगर और सिमरिया तहसील को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है।

इसी प्रकार सागर जिले की सागर, खुरई, बन्डा, रहली, गढ़ाकोटा, बीना, देवरी, केसली, राहतगढ़, मालथौन, शाहगढ़। सतना जिले की रघुराज नगर, नागौद, अमरपाटन, उचेहरा, रामपुर बघेलान, रामनगर, मैहर, मझगंवा, बिरसिंहपुर, कोटर। शिवपुरी जिले की शिवपुरी, पोहरी, परवर, करैरा, कोलारस, पिछोर, खनियाधाना, बदरवास, बैराड़। सीधी जिले की बहरी, चुरहट, गोपदबनास, कुशमी, मझौली, रामपुर नैकिन, सिहावल शामिल हैं।

वहीं टीकमगढ़ जिले की टीकमगढ़, बलदेवगढ़, जतारा, पलेरा, पृथ्वीपुर, निवाड़ी, ओरछा, खरगापुर, मोहनगढ़, लिधौरा तथा विदिशा जिले की विदिशा, ग्यारसपुर, बासौदा, नटेरन, कुरवाई, सिरोंज, लटेरी, शमाशाबाद, त्योंदा, गुलाबगंज और पठारी तहसील को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493