टेनिस : फेडरर ने एटीपी बासेल में क्राजिनोविक को दी मात

बासेल (स्विट्जरलैंड), 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। टॉप सीड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने मंगलवार को सर्बिया के फिलिप क्राजिनोविक को एटीपी बासेल के पहले दौर में 6-2, 4-6, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बना ली है।

फेडरर आठ बार इस खिताब को जीत चुके हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को इस मैच को जीतने में दो घंटे नौ मिनट का समय लगा। यह उनकी अपने घर में 67वीं जीत है।

अंतिम-16 में फेडरर का सामना जर्मनी के जेन लेनार्ड स्ट्रफ से होगा जिन्होंने मंगलवार को जॉन मिलमैन को 7-6 (3),6-2 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493