पितृसत्ता से लड़ती महिला को समर्पित ‘शिवरंजनी..’

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘शिवरंजनी एंड टू अदर वीमेन’ के निर्देशक वसंत साई का कहना है कि यह फिल्म पितृसत्ता के खिलाफ संघर्ष कर रहीं महिलाओं को समर्पित है।

साई ने एक बयान में कहा, “जिस घर को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है, वहां दुनियाभर में अनगिनत महिलाओं को प्रतिदिन सामान्य लिंगभेद और द्वेष भावना का सामना करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने इसे ‘शिवरंजनी एंड टू अदर वीमेन’ की तीन महिलाओं के दृष्टिकोण से बताना चाहा है। यह फिल्म पितृसत्ता के खिलाफ संघर्ष कर रहीं महिलाओं को समर्पित है।”

यह फिल्म ‘जियो मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज’ (मामी) मुंबई फिल्म महोत्सव के 20वें संस्करण में ‘ऑक्सफेम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी’ के लिए चुनीं गईं नौ सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।

‘ऑक्सफेम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी 2018’ की विजेता फिल्म की घोषणा एक नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493