टेनिस : बासिंजकी सिडनी इंटरेनशनल के अंतिम-8 में

सिडनी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड की टिमिया बासिंजकी ने एक सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आस्ट्रेलिया की सामंथा सोसुर को हराकर टेनिस इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नंबर-23 बासिंजकी ने बुधवार को खेले गए महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पूर्व उपविजेता सोसुर को तीन सेटों तक चले मैराथन मुकाबले में 5-7, 6-4, 6-3 से पराजित किया।

बोसिंजकी पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उन्होंने अपने पहले दौर के मुकाबले में नौवीं सीड एनास्तासिजा सेवस्तोवा को हराया था।

क्वार्टर फाइनल में बासिंजकी का सामना आस्ट्रेलिया की प्रिसकिला होन और बेलारूस की एलियाक्सांद्रे सासनोविक के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493