टेनिस : बोपन्ना-मेर्गिया हाल्ले ओपन के सेमीफाइनल में

हाल्ले (जर्मनी), 18 जून (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मेर्गिया की जोड़ी ने गुरुवार को सीधे सेटों में जीत हासिल करते हुए हाल्ले ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पिछले ही हफ्ते स्टटगार्ट में खिताब जीतने वाली भारतीय-रोमानियाई जोड़ी ने क्रोएशिया के मारिन द्रागांजा और हेनरी कोंटिनेन को क्वार्टर फाइनल में एक घंटे 23 मिनट में 7-6(4), 7-6(3) से हराया।

बोपन्ना और मेर्गिया अब सेमीफाइनल में अमेरिका के इरिक बुटोराक और स्कॉट लिप्सकी की जोड़ी से भिड़ेंगे।

ग्रास कोर्ट पर खेले जाने हाल्ले ओपन को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विबंलडन की तैयारियों के तौर पर देखा जाता है। विंबलडन 29 जून से शुरू हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493