टेनिस : बोपन्ना-शापोवालोव रोजर्स कप से बाहर

मॉन्ट्रियल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी युगल वर्ग के सेमीफाइनलमें हारकर रोजर्स कप से बाहर हो गई है।

नीदरलैंड्स के रोबिन हासे और वेस्ले कूलहोफ ने बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को एक कड़े मैच में 7-6 (7-3), 7-6 से मात दी।

यह मैच 90 मिनट से भी अधिक समय तक चला।

हासे और कूलहोफ टूर्नामेंट के फाइनल में खिताब के लिए स्पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेटीना के होरासिया जेबालोस की जोड़ी से भिड़ेंगे।

बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के बेनोइट पायरे और स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका के खिलाफ वॉकओवर मिला था।

इससे पहले, बोपन्ना एवं शापोवालोव ने निकोला माहुत एवं एडौर्ड रोजर-वेसलिन की चौथी सीड फ्रेंच जोड़ी और काइल एडमंड एवं टेलर फ्रिट्ज को मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493