टेनिस : भोजन विषाक्तता के कारण इंडियन वेल्स से बाहर हुए किर्गियोस

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 18 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस को बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में किर्गियोस का सामना स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर से होना था।

आस्ट्रेलिया के 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी किर्गियोस को विषाक्त भोजन के कारण स्वास्थ्य समस्या हुई, जिसके कारण उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया। हालांकि, यह फैसला किर्गियोस के लिए आसान नहीं था।

किर्गियोस ने कहा, “फिलहाल हमें लग रहा है कि यह (स्वास्थ्य) समस्या भोजन विषाक्तता के कारण हुई। मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि कुछ और न हो।”

उन्होंने कहा, “मैं हल्के में फैसले नहीं लेता। इन मुकाबलों के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन मैं खेलने की स्थिति में नहीं हूं।”

अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए किर्गियोस ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे रहे हैं और उनके प्रशंसक इस बात को जरूर समझेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493