चेन्नई, 18 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार बिजॉय नांबियार ने शनिवार को उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनके मुताबिक उनकी फिल्म ‘सोलो’ 23 जून को रिलीज हो रही है। उन्होंने इस तारीख पर दो भाषाओं मलयालम और तमिल में बनी फिल्म (‘सोलो’) के रिलीज होने की खबरों से साफ इनकार कर दिया।
नांबियार ने ट्वीट किया, “‘सोलो’ के 23 जून को रिलीज होने के बारे में पढ़ा, हमने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई तारीख नहीं तय की है, जब हम ऐसा करेंगे तो इसकी घोषणा कर देंगे।”
फिल्म में दुलकुएर सलमान और आरती वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में हैं।
नांबियार अपने घरेलू बैनर गेटवे फिल्म्स के तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।
तमिल अभिनेता-फिल्मकार आर. पर्थिएपन इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ‘सोलो’ में साई तमहानकर, श्रुति हरिहरन, अनसोन पॉल और एन ऑगस्टिन भी हैं।
dharmpath.com dharmpath