टेनिस : मरे बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में (लीड-1)

बार्सिलोना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी ब्रिटेन के एंडी मरे ने अपना विजय क्रम जारी रखते हुए बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एल्बर्ट रामोस विनोलास को 2-6, 6-4, 7-6 (7-4) से मात दी।

मरे और विश्व के 10वें वरीयता प्राप्त विनोलास के बीच यह मैच तीन घंटे तक चला।

इस जीत के साथ मरे ने मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट में विनोलास के हाथों मिली हार का बदला भी पूरा किया। सेमीफाइनल में मरे का सामना आस्ट्रिया के खिलाड़ी डोमिनिक थिएम से होगा।

विश्व के नौवें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी थीएम ने क्वार्टर फाइनल में जापान के युची सुगिता को 6-1, 6-2 से हराया।

मरे ने कहा, “मेरे लिए निश्चित तौर पर यह मैच मुश्किल था। पिछले सप्ताह इसी प्रकार का मैच हमने खेला था। विनोलास इस मैच में जीत के काबिल थे। पिछले सप्ताह के मैच में मुझे लगा कि मेरे पास सभी अवसर थे। क्ले कोर्ट में खेले जाने वाले मुकाबलों में ऐसा होता है। इस मैच को जीतकर खुश हूं।”

ब्रिटिश खिलाड़ी मरे के अलावा स्पेन के राफेल नडाल ने भी बार्सिलोना ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी हेयोन चुंग को 7-6 (7-1), 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493