टेनिस : मियामी ओपन में उलटफेर का शिकार हुए जोकोविक

मियामी, 27 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक को यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।

बीबीसी के अनुसार, साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी जीत दर्ज करने वाले जोकोविक को स्पेन के रोबटरे बॉटिस्टा अगुट ने 1-6, 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।

जोकोविक को इंडियन वेल्स के तीसरे दौर में भी उलटफेर का शिकार होना पड़ा था।

छह बार मियामी ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविक ने अगुट के खिलाफ दमदार शुरुआत की और शानदार खेल दिखाया। उन्होंने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया।

जोकोविक ने दूसरे सेट में भी बेहतरीन सर्विस करते हुए बढ़त बनाई, लेकिन इस बार स्पेनिश खिलाड़ी वापसी करने में कामयाब रहा।

तीसरे और निर्णायक सेट में अगुट फॉर्म में नजर आए और 6-3 से सेट जीतते हुए प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर किया।

जोकोविक को जनवरी में कतर ओपन में भी अगुट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493