‘द बीट’ के गायक रैंकिंग रॉजर का 56 वर्ष की उम्र में निधन

लंदन, 27 मार्च (आईएएनएस)। म्यूजिक बैंड ‘द बीट’ के गायक रैंकिंग रॉजर का 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

गार्डियन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, बैंड की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया कि रॉजर ने मंगलवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका मूल नाम रॉजर चार्ली था।

बयान में कहा गया कि रॉजर को पिछली गर्मियों में दौरा पड़ा था और हाल ही में उनके फेफड़े के कैंसर और दो ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त होने का पता चला था।

बयान में कहा गया, “वह लड़े, लड़े और लड़े, रॉजर एक योद्धा थे। दुख की बात है कि कुछ घंटों पहले रॉजर का अपने घर पर परिवार के सदस्यों के बीच निधन हो गया।”

बयान के मुताबिक, “इस मुश्किल घड़ी में निरंतर समर्थन देने के लिए रॉजर का परिवार सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता है।”

रॉजर ने 1978 में बमिर्ंघम में ‘द बीट’ की स्थापना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493