टेनिस : मियामी ओपन में गोलुबिक ने विंसी को दी मात

मियामी, 21 मार्च (आईएएनएस)। इटली की रोबर्ट विंसी मियामी ओपन के महिला एकल वर्ग के मैच में स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वर्ल्ड नंबर 166 विंसी को गोलुबिक ने मंगलवार को 6-4, 6-3 से मात दी।

वहीं, ब्रिटेन की कैटी बाउल्टर ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए कनाडा की कारोल झाओ को 3-6, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।

बाउल्टर ने इस जीत के साथ ही मियामी ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है।

रूस की नातलिया विख्ल्यांत्सेवा ने अमेरिका की निकोले गिब्स को सीधे सेटों में 7-6 (7-3), 6-4 से मात दी।

पूर्व वर्ल्ड नंबर-5 इयुगेनी बुचर्ड को स्वीडन की रेबेका पीटरसन ने 6-4, 6-3 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493