म्यांमार के राष्ट्रपति का इस्तीफा (लीड-1)

यंगून, 21 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार के राष्ट्रपति यू. हटिन क्याव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी घोषणा बुधवार को की गई। संसद द्वारा नए राष्ट्रपति को निर्वाचित किए जाने तक उपराष्ट्रपति यू मिंट स्वे कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय के महानिदेशक यू.जॉ टे ने की।

संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति पद खाली होने के सात दिनों के भीतर भरा जाना चाहिए।

क्याव ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। टे ने कहा कि क्याव ने पद छोड़ने का आग्रह किया था।

क्याव (72) को आंग सान सू की नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी (एनएलडी) के 2015 के आम चुनाव जीतने के बाद मार्च 2016 में राष्ट्रपति बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493