दिल्ली में वांछित अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक अपराधों में संलिप्त एक वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आधा दर्जन से अधिक अपराधों में संलिप्त एक वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पूर्वी दिल्ली के शाहदरा निवासी हरिओम सिंह को मंगलवार रात सीमापुरी और आनंद विहार को जोड़ने वाली सड़क पर संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

वह जघन्य प्रकृति के कई आपराधों में वांछित था और उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम था। उसके पास से तीन जिंदा कारतूस के साथ एक पिस्तौल बरामद हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493